फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोपहर तीन बजे के बाद काजीगुंड के आगे जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जत्थों से अलग अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु दोपहर तीन बजे के बाद काजीगुंड के आगे नहीं जा सकेंगे। देरी से काजीगुंड पहुंचने वालों को यात्री निवास में रात बितानी होगी। अगले दिन ऐसे यात्रियों को जम्मू से आने वाले जत्थे में शामिल कर बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के डीआईजी जाविद इकबाल मट्टू ने बताया कि सुरक्षा और सुगम तीर्थयात्रा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को निकालने के लिए राजमार्ग पर यातायात रोका जाता है। लिहाजा जत्थों से अलग जाने वाले श्रद्धालु जम्मू से सुबह जल्दी निकलें। कोशिश करें कि वे जम्मू से निकलने वाले जत्थे का हिस्सा हों। ऐसा करने से उनकी यात्रा निर्बाध रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें