फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर हमले से भी नहीं लिया सबक

Fri, 19 Dec 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद राज्य के स्कूलों पर भी आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन शहर और आसपास के इलाके में चल रहे स्कूल, कालेजों की सुरक्षा राम भरोसे है। पुलिस के लिए संभव नहीं कि हर एक स्कूल के बाहर सुरक्षा मुहैया करा सके। ऐसे में स्कूलों की सुरक्षा स्कूल प्रबंधन के हाथ में ही है।
विज्ञापन


एहतियातन राज्य पुलिस ने इस दिशा में जरूर कुछ करने का निर्णय लिया है। शहर के अधिकतर स्कूल कालेजों में सुरक्षा व्यवस्था लचर है। स्कूलों में कोई भी कभी घुस सकता है। यहां तक कि स्कूलों की तरफ से प्रवेश द्वार पर चपरासियों को लगाया गया जाता है, लेकिन यह भी अधिकतर नदारद रहते हैं।

‘अमर उजाला’ ने गांधी नगर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और छात्र हायर सेकेंडरी स्कूल में सुरक्षा के हालात का जायजा लिया। दोनों ही स्कूलों में बिना रोक-टोक के हर कोई आ-जा रहा था। महिला कालेज गांधी नगर में भी ऐसा ही हाल दिखा। परेड स्थित रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल और परेड महिला कालेज का भी यही हाल है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के आईजीपी राजेश कुमार का कहना है कि हर एक स्कूल के बाहर सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती, लेकिन पुलिस ने इसे लेकर कुछ आवश्यक कदम जरूर उठाए हैं।

हर एक पुलिस थाने और पुलिस चौकी में निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र में जितने भी स्कूल आते हैं, उन पर नजर रखी जाए। पुलिस पब्लिक स्कूलों के बाहर भी तैनात पुलिस के जवानों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें