फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में IS का झंडा लहराना कुछ मूर्खों की करतूत: उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा लहराने को कुछ मूर्ख युवकों की करतूत करार दिया। साथ ही उन्होंने मीडिया द्वारा इसे हाईलाइट किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद उमर ने कहा कि घाटी में अभी तक आईएस गुट की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मूर्ख युवकों ने आईएस का झंडा लहराया है, इसका मतलब यह नहीं है कि कश्मीर में आईएस ने घुसपैठ कर ली है।

झंडा बनाने वाला दर्जी पहचाना गया

उमर ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ न्यूज चैनल इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें मुझे भी घसीट रहे हैं जैसे हमने इस पर कुछ किया ही नहीं।

उमर ने कहा कि कुछ युवकों ने कुछ वक्त के लिए तीन मौकों पर आईएस का झंडा लहराया और हर बार मामला दर्ज किया गया। साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

जम्मू कश्मीर के सीएम ने कहा कि जिस दर्जी ने ये झंडे तैयार किए थे, उसकी भी पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

'मामले में मीडिया का रोल दुर्भाग्यपूर्ण'

मीडिया का यह कहना कि इस मसले को नजरअंदाज किया गया और प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, पूरी तरह से गलत है। हम अपने हर कदम को सार्वजनिक नहीं करते हैं।

पिछले हफ्ते ईद की नमाज के बाद घाटी में एक प्रदर्शनकारी को इराक और सीरिया के आतंकी संगठन आईएस का झंडा लहराते देखा गया था। इसी तरह की घटना जुलाई में भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें