फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर बुरहान के एनकाउंटर की नहीं होगी जांच

Sat, 23 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी बुरहान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने पीडीपी के कुछ नेताओं व सांसद मुजफ्फफर हुसैन बेग के हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के इन काउंटर की जांच करवाए जाने की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई जांच करने पर सरकार गौर नहीं कर रही। 
विज्ञापन


भाजपा पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि बुरहान वानी आतंकवादी था। पीडीपी के अगर कुछ नेता व सांसद मौत की जांच की मांग कर रहे है तो यह उनकी निजी राय हो सकती है।

उन्होंने कहा यहां तक जम्मू कश्मीर सरकार का सवाल हैं तो शांति बहाली मुख्य प्राथमिकता है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह हालात पर सीधी नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार कितनी गंभीर इस बात का पता इसी से चलता है कि एक बार शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर आ रहे हैं और वह सुबह श्रीनगर पहुंच जाएंगे।

अलगाववादियों से बातचीत पर डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शांति चाहती है और इसी पर सरकार का फोकस है। शांति स्थापना के बाद एजेंडा आफ अलायंस के तहत बातचीत पर गौर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें