फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से निपटने को इंतजाम नहीं

Mon, 05 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य भर में स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सभी जिला अस्पतालों को भी विशेष रूप से हिदायतें जारी की गई हैं, लेकिन जिला अस्पताल कठुआ में स्वाइन फ्लू से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं।

कठुआ जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी तो पहले से ही है। उस पर तकनीकी स्टाफ और सहायक स्टाफ की कमी से अस्पताल में मरीजों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

स्टाफ के लिए भी मरीजों का उचित ध्यान रख पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में राज्य में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए इंतजाम बढ़ाए जाने की दरकार है। संक्रमित मरीज को जिन विशेष सुविधाओं की जरूरत होती है, वे जिला अस्पताल में नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ है कि यदि एक भी मरीज जिला में होता है तो जिला अस्पताल से उसे शिफ्ट ही किया जाएगा। यानी जिला अस्पातल में मरीज का इलाज संभव नहीं है। ऐसे में एच1एन1 वायरस से संक्रमण होने के बात ही गंभीर विषय बन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें