फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़, रायपुर दोमाना दो दिन से अंधेरे में डूबे

Sat, 26 Jul 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से आफत की बारिश ने मढ़ और रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र में खूब कहर बरपाया। इससे कई प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली ढांचे को दुरुस्त करने तथा आपूर्ति बहाल करने में करीब तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाढ़ से बिजली ढांचे, जिसमें खंभों और बिजली तारों के अलावा करीब 25 बिजली ट्रांसफार्मर शामिल हैं, को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से बिजली विभाग को बिजली आपूर्र्ति बहाल करने में परेशानी का आ रही है। बाढ़ से नुकसान के बाद बिजली गुल रहने की वजह से

प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वी कुंडल के अनुसार करीब 25 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। विभाग की तरफ से कोशिश की जा रही है कि जल्द ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाए, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें