फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में बाजार में छाई मंदी को दूर करने के नहीं किए प्रयास, व्यापारियों को नहीं मिली कोई बड़ी राहत

Sat, 01 Feb 2020 06:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : LokSabha
विज्ञापन
सरकार के बजट से व्यापारी वर्ग ज्यादा खुश नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार के बजट में जीएसटी में बड़ी छूट मिलने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इनकम टैक्स स्लैब में कमी कर थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन बाजार में छाई मंदी को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया है।

जीएमसटी में छूट न मिलने पर व्यापारी वर्ग एक बार फिर से मायूस हुआ है। इंकम टैक्स स्लैब में कुछ कमी कर राहत मिली है, लेकिन इससे बाजार में छाई मंदी दूर नहीं होगी। सरकार को बाजार में छाई मंदी को दूर करने के लिए विशेष एलान करने चाहिए थे।-राजीव कुमार

 

बजट ने छोटे व्यापारियों को कुछ राहत प्रदान की है। इंकम टैक्स स्लैब में छूट मिलने पर छोटा व्यापारी सबसे ज्यादा खुश है। सरकार को बाजार में छाई मंदी को दूर करने के लिए कुछ करना चाहिए था। बजट में ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है, जिससे कि बाजार में छाई मंदी दूर होगी।-जितेंद्र वरमानी

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट न देकर तो बड़े व्यापारी की परेशानी को बढ़ा दिया है। बजट में जीएसटी में छूट को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई थी। लेकिन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बजट में व्यापारियों को बड़ी राहत नहीं मिली है।
-वेद प्रकाश

 

सरकार के बजट ने आम आदमी को कुछ ज्यादा राहत नहीं दी है। जब आदमी को राहत नहीं मिलेगी तो इसे व्यापारियों को भी नुकसान होगा। बाजार पहले ही मंदी की मार झेल रहा है। अब लगता है तो और भी परेशानियां बढ़ सकती है। इंकम टैक्स स्लैब में छूट से कुछ राहत मिलेगी।-त्रुवदेव सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें