फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं की जानी चाहिए : बिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी मोहम्मद नावेद के जिंदा पकड़े जाने से पूरे विश्व में पाक की आतंकवाद समर्थन की छवि साफ हो गई है। भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र में नावेद का केस रखकर पाक को आतंकी राष्ट्र घोषित करवाना चाहिए।
विज्ञापन


बिट्टा मंगलवार को चिनैनी के उन जांबाजों के घर में पहुंचे थे, जिन्होंने जान की परवाह न करते हुए आतंकी नावेद को पकड़ लिया था। भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच नई दिल्ली में होने वाली बैठक का बिट्टा ने विरोध किया।

उन्होंने कहा कि एक तरफ गोलाबारी और दूसरी तरफ बातचीत नहीं हो सकती। केंद्र की पिछली यूपीए सरकार की तरह वर्तमान मोदी सरकार पर पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख न अपनाने के लग रहे आरोपों पर बिट्टा ने कहा कि अब नीति में परिवर्तन नजर आ रहा है। पहले पाकिस्तान गोलाबारी करता था तो हम चुप बैठे रहते थे। लेकिन अब उधर से एक गोली आती है तो इस ओर से पांच गोलियां चलती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा मामले में यूपीए सरकार से अच्छी नीति है एनडीए की

कभी आतंकी हमले का खुद शिकार होने वाले बिट्टा ने स्वीकार किया कि पंजाब के दीनानगर में हुए आतंकी हमले से पंजाब में एक बार फिर आतंकवाद को जीवित करने की साजिश रची गई है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को सुरक्षा पैकेज पंजाब को देना चाहिए, तभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के पुराने आतंकियों को एकबार फिर आईएसआई सक्रिय करने का प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूएई के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की घोषणा किए जाने पर बिट्टा ने कहा कि विदेश में नहीं, देश में ऐसी घोषणा करनी चाहिए। देश के तमाम राजनीतिक दलों को संयुक्त रूप से एजेंडा बनाकर आतंकवाद से लड़ना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें