फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तीन महीने बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 155 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है। प्रदेश में सोमवार को 155 नए संक्रमित मामले मिले। कठुआ में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। इसके साथ सात जिलों प्रत्येक में पांच से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन माह बाद कोविड से कोई मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में 2709 सक्रिय मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मिले कुल संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 42 और कश्मीर से 113 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 448 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जिला रियासी में 6, रामबन में 2, पुंछ में 4, किश्तवाड़ में 2, सांबा में 2, राजोरी में 2, उधमपुर में 1, शोपियां में 2, गांदरबल में 9, बांदीपोरा में 8, पुलवामा में 7 और बारामुला में 7 लोग संक्रमित पाए गए। जिला जम्मू में 12 और श्रीनगर में 33 संक्रमित मिले।
रियासी में 12 दिन में कुल संक्रमितों में 92 फीसदी यात्री
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देशभर से आने वाले यात्रियों से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, संबंधित स्थलों पर ऐसे यात्रियों को संक्रमित पाए जाने पर तुरंत लौटाया जा रहा है। लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे यात्री जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रहे हैं। रियासी जिले में पिछले 12 दिनों में (12 जुलाई तक) 261 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 239 यात्री हैं, यानी कुल संक्रमितों में 92 फीसदी यात्री हैं। इनमें अधिकतर संक्रमित वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंचे थे। कटड़ा में एंट्री से पहले सभी यात्रियों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें संक्रमित मिलने पर उन्हें लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

45 आयु वर्ग में 98 फीसदी का टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक (सिटीजन) आयु वर्ग में अब तक 4510503 लोगों को टीकाकरण (पहली डोज) के साथ 98.12 फीसदी को टीकाकरण हो चुका है। जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शो्िपयां, कुलगाम और अनंतनाग में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। जिला कुपवाड़ा में 70.21 फीसदी टीकाकरण के साथ सबसे पीछे है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में 5185217 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। इसी तरह 18 से अधिक आयु वर्ग में 23 फीसदी तक लोगों को टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें