फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आज, स्थिति साफ करेंगे अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कार्यकारी अधिकारी (ईओ) जोधराज ने शुक्रवार को बैठक बुलाई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 8 पार्षद मौजूद थे। उन्होंने ईओ से कहा कि वह अध्यक्ष को रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए कहें। इस पर ईओ ने कहा कि चेयरमैन से उनकी बात हो गई है। वह शनिवार को दोपहर एक बजे से पहले मामले से जुड़े दस्तावेज पेश करेंगे।
शनिवार को फिर से बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी। अगर अध्यक्ष की तरफ से बीते वर्ष लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के कागज पेश कर दिए गए तो नगरपालिका अधिनियम के तहत मौजूदा समय में पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया जाएगा। और अगर चेयरमैन द्वारा रिकॉर्ड को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित कर दी जाएगी। 24 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था, और 30 मार्च को अध्यक्ष के जवाब देने की अवधि खत्म हो गई थी। उसके बाद बैठक बुलाने का 3 दिन का समय ईओ के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई, जिसमें अध्यक्ष रमेश सैनी को शनिवार को एक बजे से पहले पुराने अविश्वास प्रस्ताव का रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा गया है। अब कल के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
- जोधराज, ईओ, नगरपालिका अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें