फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज डालकर जलाई महिला ने जीएमसी में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चक जराला के युवक ने लगा दी थी आग, 90 फीसदी तक जल गई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे के गांव चुए चक की निवाली महिला इंदुबाला ने शुक्रवार को जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस महिला को चक जराला के एक युवक ने तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने पुरमंडल में इंदुबाला का अंतिम संस्कार किया। गौरतलब है कि 21 मार्च को इंदुबाला को पास ही के गांव में रहने वाले विक्की कुमार ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, जिसमें इंदुबाला 90 फीसदी तक झुलस गई थी। उसका इलाज जम्मू जीएमसी में चल रहा था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इंदुबाला की शादी अखनूर के खौड़ में हुई थी, और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। एक वर्ष से इंदुबाला अपने माइके चुए चक में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च को विक्की ने पेट्रोल छिड़ककर महिला को जलाने के बाद खुद भी कुंए में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। उसे समय रहते गांव के लोगों ने कुंए से निकाल कर पुलिस को सौंप दिया था। विक्की ने पुलिस हिरासत में जुर्म कुबूल लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें