फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए हाहाकार नहीं, लोग घरों में जमा कर रहे सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो रही है। हालांकि, कुछ लोग बिना मतलब अपने घरों में ऑक्सीजन सिलिंडर को जमा कर रख रहे हैं। सीआईडी की स्पेशल ब्रांच ने इस बाबत जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

सरकार ने ऑक्सीजन सिलिंडर और बेड की समस्या के बाबत सीआईडी से कहा था कि जमीनी स्तर पर रिपोर्ट तैयार करें कि वाकई यह समस्या है या नहीं। सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि कोविड से पहले प्रदेश में कोविड सेंटरों में बेडों की संख्या 2400 के आसपास थी जो अब 13 हजार के आसपास है। जबकि ऑक्सीजन सिलिंडर 4 हजार से बढ़कर 16 हजार हो गए हैं। हां कुछ लोग अपने घरों में बिना वजह ऑक्सीजन सिलिंडर को स्टोर करके रखे हुए हैं। जिस पर नजर रखनी जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि सीआईडी ने सरकार को यह भी कहा है कि भगवती नगर में तैयार हो रहा 500 बेड वाला सेंटर जल्द पूरा हो जाएगा। इससे भी काफी फर्क पड़ेगा। यह भी बताया गया है कि बहुत से लोग प्रशासन के साथ मिलकर आइसोलेशन सेंटर तैयार कर रहे हैं, ताकि यहां पर कोरोना के मरीजों को रखा जा सके।
अधिक वसूली पर स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जम्मू। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों से अधिक वसूली के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी चंदन कोहली ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति शिकायत करे कि उससे निजी अस्पताल, क्लीनिक या स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी तरह के उपचार कराने पर अधिक वसूली की जा रही है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा हर एक थाना प्रभारी की ओर से अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को लेकर एक व्हाटसएपग्रुप तैयार किया गया है। इस ग्रुप में संबंधित थाने की ओर से थाने का ईमेल आईडी और फोन नंबर दिया गया है। यहां पर कोई भी इसे लेकर शिकायत कर सकता है। एसएसपी का कहना है कि यदि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान मेें कोई अधिक वसूली करे। किसी दवाई की दुकान पर अधिक वसूली हो तो संबंधित थाने के एसएचओ को बताएं। इस पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें