फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की एयर इंडिया की उड़ानों में टिकट रद्द करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Thu, 13 Jul 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
विज्ञापन
एयर इंडिया ने जम्मू कश्मीर जाने और वहां से प्रस्थान करने वाले यात्रियों को 13 जुलाई तक फ्लाइट टिकट रद्द करने या शेड्यूल बदलने पर कोई चार्ज ना लगाने का फैसला किया है। कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया ने बुधवार को इस कदम की घोषणा की। यह छूट 13 जुलाई तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए टिकट रद्द करने, टिकट को आगामी दिनों में शेड्यूल करने, तारीख बदलने आदि पर लगने वाले चार्ज से राहत दी जाएगी। 11 जुलाई या उससे पहले जारी सभी टिकटों पर यह छूट मिलेगी।

यह छूट एयर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के यात्रियों के लिए होगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लिया गया है। कई यात्री मंगलवार को बंद के चलते जम्मू एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें