बैंकों में दो दिन की छुट्टी रहने के कारण सोमवार को एटीएम में छोटे नोटों के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई एटीएम पर बाकायदा दो हजार रुपये के नोट की सिर्फ उपलब्धता की स्लिप लगाई गई थी। बैंकों में छुट्टी के चलते कई एटीएम में कैश खत्म होने की समस्या रही। छुट्टियों के दौरान यह समस्या बढ़ी है।
सोमवार को बाजार खुलने के कारण बाजारों में ईद के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ने से भी एटीएम पर भीड़ रही। इससे एटीएम से कैश जल्दी से निकलता रहा, लेकिन दोपहर बाद अधिकांश एटीएम में छोटे नोट (100, 500 रुपये) खत्म हो चुके थे, जिससे एटीएम में सिर्फ दो हजार के नए नोट की ही उपलब्धता रही।