फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर गोगोई पर कोई मुकदमा नहीं, पुलिस ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, लड़की बालिग

Fri, 01 Jun 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में बुकिंग अस्वीकार किए जाने के दौरान होटल स्टाफ के साथ कहासुनी मामले में सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने श्रीनगर की एक अदालत में पेश की गई अपनी स्टेटस रिपोर्ट में दी है। श्रीनगर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने शनिवार को पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। मानवाधिकार कार्यकर्ता एहसान उनतू की याचिका पर उन्होंने यह निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


लड़की ने मजिस्ट्रेट को बयान दिया, गोगोई उसका मित्र

याचिका में उनतू ने पुलिस से यह पूछने को कहा था कि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है और सेना के अधिकारी को क्यों जाने दिया। पुलिस ने अदालत में पेश रिपोर्ट में कहा है कि जो लड़की उस समय सेना के अधिकारी के साथ थी, उसकी ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। मामला संज्ञेय नहीं पाया गया था। लड़की को उसके परिवार और सेना अधिकारी लीतुल गोगोई व उनके सहयोगी समीर अहमद मल्ला को उनकी सेना यूनिट को सौंप दिया गया था। 


रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने बयान दिया था कि वह गोगोई की दोस्त है। उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी और वह अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि लड़की गोगोई के साथ उनके साथी समीर मल्ला की गाड़ी में होटल पहुंची थी। इस मामले में पुलिस की ओर से अदालत में पेश रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पुलिस ने अदालत के सामने लड़की के स्कूली दस्तावेज भी पेश किए हैं जिसमें लड़की की जन्म तिथि 13 अक्तूबर, 1998 है। आधार कार्ड पर उसकी उम्र 18 साल से ऊपर है। 

विज्ञापन


यह था मामला

23 मई को उस समय विवाद खड़ा हुआ था जब यह खबर फैली थी कि सेना के एक अधिकारी को एक नाबालिग लड़की के साथ स्थानीय होटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया जो यौन शोषण की मंशा से उसे साथ लेकर आया था। हालांकि यह मामला ज्यादा तूल उस समय पकड़ने लगा जब खबर यह सामने आई कि पकड़ा गया अधिकारी वह है, जिसने बडगाम जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान एक स्थानीय युवक को ह्यूमन शील्ड बनाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें