केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को वैष्णो माता के दरबार में माथा टेका। वह चॉपर से सांझी छत पहुंचे और वहां से पैदल भवन तक पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को चिनैनी-नाशरी टनल में आखिरी ब्लास्ट करने के बाद देर शाम को ही कटड़ा पहुंच गए थे।
मंगलवार की सुबह करीब सवा नौ बजे वह चॉपर से सांझी छत पहुंचे। ग्यारह बजे के करीब माता की पिंडी रूप का दर्शन करने के बाद बैटरी कार से वापस कटड़ा लौटे। मौसम खराब होने के कारण वापसी में चॉपर उड़ान नहीं भर सका।