फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो में भीषण टक्कर, दस घायल

Tue, 14 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडी खुई के पास एक कार और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से विजयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायल तीन लोगों को जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार (जेके02 7222) जम्मू से राधा स्वामी सत्संग आश्रम की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह ठंडी खुई के पास पहुंची कि पठानकोट से जम्मू जा रहे टेंपो (पीबी018787) से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक सतपाल निवासी जम्मू जख्मी गया।

टेंपो में सवार कमलेश पत्नी जरनैल सिंह, सुनील कुमार, बिशना देवी, आशा रानी, सुनीता, सत्य देवी, राम प्यारी निवासी पठानकोट भी जख्मी हो गए। विजयपुर सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद कमलेश, सतपाल और सुनील कुमार को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें