घाटी में लगातार बाढ़ का पानी कम हो रहा है, साथ ही घाटी में आई भीषण आपदा में हुए के नुकसान का मूल्याकंन भी शुरु हो गया है।
ग्राम विकास और स्वच्छता मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही घाटी में हुए नुकसान का जायजा लेने जम्मू आ रहे हैं। नितिन गडकरी बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा करेगें।
बाढ़ ने कही जगहों पर सड़को को काफी नुकसान पहुंचा है। इन सभी सड़को की मरम्मत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएसवाइ) के तहत की जाएगी।
वहीं, बाढ़ पीड़ितों के लिए जल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने पीने के पानी की बोतलें को घाटी में भेज रहा है, साथ में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने में मदद करने के लिए चार लाख लीटर जल शोधन संयंत्रों को घाटी में भेजा जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में राहत और पुनर्वास शिविरों में पीने के पानी की आपूर्ति का समन्वय खुद मंत्रालय कर रहा है।