निर्मल सिंह ने कहा है कि हिजबुल के आतंकी बुरहान वानी के भाई की आतंकवादियों से जुड़ाव की जांच जारी है। सेना का अपना पक्ष है। इस मामले में पुलिस में एफआईआर हुई है। जांच जारी है।
जांच में यदि बुरहान के भाई की मौत आतंकी लिंक की वजह से हुई पाई गई तो जिस तरह आतंकियों के मामले को डील किया जाता है। वैसे ही इस मामले को भी किया जाएगा। भाजपा मुख्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पत्रकारों के सवाल का उपमुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया।
वित्त विभाग की 56 फाइलों के गुम होने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है और जांच चल रही है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा सरकार इस मामले पर नजर रख रही है। जम्मू बंद पर पूछे सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा उन्हें तो कहीं कोई बंद नजर नहीं आया।