फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह से मिलने पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह, इन बातों पर हुई चर्चा

Tue, 07 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ निर्मल सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर उन्हें रियासत के राजनीतिक हालात की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की। गठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। 
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान उन्होंने भाजपा-पीडीपी गठबंधन की ओर से रियासत में लोगों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि गठबंधन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

स्वच्छ प्रशासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के संकल्प के साथ दोनों ही दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने हाल के दिनों में आईबी तथा एलओसी पर सुरक्षा हालात तथा आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकृष्ण आडवाणी से भी की मुलाकात

लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : file photo
विश्वास दिलाया कि सरकार गठबंधन एजेंडे पर चलते हुए लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव संगठन रामलाल और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलकर उनसे राज्य के सियासी हालात पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह भी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें