जम्मू-कश्मीर सरकार को सोमवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर नौ मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की नई खेप मिली। यूरोप में निर्मित अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को फ्रैंकफर्ट जर्मनी से इंडियन एयर फोर्स सी-17 कारगो विमान से गत पांच जून को रवाना किया गया था। भारतीय वायु सेना की ओर से 7 ऐसे प्लांट की खेप पहले भी लाई गई थी।