फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए बनेंगे नौ सेंटर

Wed, 15 Feb 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए रियासत में नौ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इस सेंटर से ही उन्हें मेडिकल सुविधा, शेल्टर, विधिक सहायता तथा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सरकार ने इसे वन स्टेप सेंटर का नाम दिया है। 
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय मिशन के तहत गठित राज्य मिशन प्राधिकरण की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने महिला कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का समाज कल्याण विभाग को निर्देश देकर महिलाओं के कल्याण के कदम उठाने को कहा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों तथा एजेंसियों की ओर से महिला कल्याण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनके क्रियान्वयन की स्थिति का ब्योरा होना चाहिए। इनके क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों की भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि सरकार इनका समाधान कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने जमीनी स्तर पर महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि महिला आधारित कुछ और कदम उठाए जाने की जरूरत है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को दूर कर महिला कल्याण योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में बताया गया कि पहली बैठक के निर्णयों के अनुसार राज्य में महिला संसाधन केंद्र को क्रियाशील कर दिया गया है। बैठक में समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन, आरएंडबी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, राजस्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, वन मंत्री चौधरी लाल सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा, समाज कल्याण राज्य मंत्री आसिया नक्काश, बिजली राज्य मंत्री सैयद फारूक अंद्राबी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नईमा अहमद महजूर, समाज कल्याण विभाग के सचिव सज्जाद अहमद खान मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें