फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात्रि का पारा शून्य से नीचे, लेह में -10 डिग्री के पास तापमान

Thu, 17 Nov 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सर्दी से बदला मौसम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है। बीती रात लेह में रात का पारा माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल भी माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड से कांप रहा है।
विज्ञापन


जम्मू में भी पारे में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी बीस नवंबर से कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं, लेकिन अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा। 

सूखी सर्दी में गिरता पारा लोगों की सेहत भी खराब कर रहा है। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार वायरल रोगों के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। इसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश हिस्सों में शून्य से नीचे है तापमान

पहलगाम - फोटो : File Photo
घाटी के अधिकांश हिस्सों में शून्य से नीचे चल रहे तापमान से नालों में पानी जमने लगा है। श्रीनगर में बीती रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री गिरकर माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह विश्वविख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 4.2, काजीगुंड में माइनस 2.0, कुपवाड़ा में माइनस 2.3, गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में रात्रि का तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां दिन का पारा भी दो डिग्री नीचे चला गया है। बनिहाल में रात्रि का तापमान 0.8 और भद्रवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें