फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में निकाय चुनाव कराने की तैयारी : निर्मल

Wed, 23 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री तथा आवास व शहरी विकास मंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि रियासती सरकार नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव कराने के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


मार्च में निकाय और मई-जून में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। सरकार अंतिम छोर पर लोकतंत्र कायम करने और उसे अधिकार संपन्न बनाने में विश्वास रखती है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सरकार का पहले से ही स्पष्ट मत रहा है। इसके अनुसार तैयारियां चल रही हैं।

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर सर्विस टैक्स लगाए जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। रियासत में हेलीकाप्टर सेवाओं पर सर्विस टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन


इसे इस रूप में नहीं लेना चाहिए कि हिंदुओं पर टैक्स थोप दिया गया है। राजोरी में नेकां नेता की हत्या के बाद वीडीसी को लेकर उठ रहे सवाल के जवाब में कहा कि यदि किसी पार्टी में किसी कार्यकर्ता ने कोई गलत कदम उठा लिया तो क्या उस पूरी पार्टी को ही खत्म कर दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने दंगे से संबंधित अंसारी कमेटी की रिपोर्ट के विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें