फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में छापेमारी कर हवाला फंडिंग के सबूत खंगालने में जुटी NIA, गिलानी से होगी पूछताछ

Sat, 03 Jun 2017 08:18 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सैयद अली शाह ग‌िलानी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान से फंडिंग और अलगाववादियों के आतंकी कनेक्शन की तलाश में एनआईए की टीम द्वारा 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे से ही श्रीनगर में तमाम अलगाववादी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। 
विज्ञापन


इस क्रम में हुर्रियत के पूर्व नेता नईम खान, अलगाववादी नेता बिट्टा कराटे, जावेद अहमद उर्फ गाजी बाबा समेत कई अन्य नेताओं के यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा सुबह से ही छापेमारी की गई है। इस दौरान एनआईए के अधिकारी अपनी जांच से जुड़े तमाम सबूतों को इकठ्ठा करने में जुटे हैं।

छापेमारी में लश्कर और हिज्बुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकियों संगठन के लेटरहेड मिले हैं। इसके अलावा पेन-ड्राइव, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान एनआईए द्वारा 1.26 करोड़ रूपए की बरामदगी की भी बात सामने आई है। इसके पूर्व एनआईए द्वारा कश्मीर के अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के खिलाफ भी कश्मीर में हिंसा भड़काने और आतंकी संगठनों से फंडिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में एनआईए के अधिकारी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी से भी गहन पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें