फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामले में गिलानी के करीबी की अकूत संपत्तियों का ब्यौरा खंगालने में जुटी NIA

Mon, 31 Jul 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Syed Ali Shah Geelani - फोटो : PTI
विज्ञापन
टेरर फंडिंग मामले में कट्टर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी वकील देविंदर सिंह बहल की अकूत संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में एनआईए जुटी हुई है। उसकी जम्मू-कश्मीर के अलावा कई जगह बेनामी संपत्तियों का पता चला है। घर से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


साथ ही लैपटॉप में दर्ज सूचनाओं की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी की ओर से अलगाववादियों से लिंक तलाशने के साथ टेरर फंडिंग मामले में ठोस सुबूत जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बहल के घर से बरामद दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसमें बैंक खाते भी शामिल हैं।

इसके साथ ही मोबाइल फोन तथा लैपटॉप की आईटी एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। एजेंसी के हाथ कुछ ऐसे सबूत भी लगे हैं, जिसका साफ तौर पर घाटी में हिंसा के लिए लोगों को भड़काने की साजिश का पता चलता है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू से नौशेरा तक ताबड़तोड़ छापेमारी

एनआईए की छापेमारी - फोटो : फाइल फोटो
इसमें सोमवार को वायरल हुआ वीडियो भी शामिल है। जिसमें वह कश्मीर में एक सभा में मंच से आजादी के नारे लगा रहा है।  सूत्रों ने बताया कि वकील के घर से हुर्रियत के कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। जम्मू से लेकर नौशेरा तक (जहां का वकील निवासी है) उसकी संपत्तियों के बारे में छानबीन की गई है।

एनआईए से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उसके घर से बरामद कागजातों तथा अन्य सामानों से टेरर फंडिंग से लिंक तलाशने की कोशिश की जा रही है। बहल से इस बात की भी पूछताछ की जा रही है कि वह पाक हैंडलर्स से पैसे लेकर अलगाववादियों तक राशि पहुंचाने के लिए कैरियर का काम तो नहीं कर रहा था।

एजेंसी आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस (जी) की घटक संस्था जम्मू-कश्मीर सोशल पीस फोरम (जेकेएसपीएफ) जिसका बहल चेयरमैन है, की गतिविधियों की भी जानकारी हासिल कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें