फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर फिदायीन हमले की साजिश कर रहे हैं आतंकी, इनपुट के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 31 Jul 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
आतंकियों की साजिश की आशंका - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर इलाके के सेमपोरा तथा पंथा चौक क्षेत्र में फिदायीन हमले का इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिला है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में फिदायीन हमले की साजिश रची है। हमला हाईवे पर होना है।
विज्ञापन


सेना तथा सुरक्षा बलों के काफिले तथा सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान, ठिकाने को निशाना बनाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा। हाईवे पर गश्त तेज करने के साथ ही नाकों पर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। हर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी इनपुट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि आतंकियों के मंसूबे को ध्वस्त किया जा सके। माना जा रहा है कि आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से उनमें बौखलाहट है। अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए इस प्रकार के हमले किए जा सकते हैं। ज्ञात हो कि इसी महीने आतंकियों ने अनंतनाग जिले के बटिंगू इलाके में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था जिसमें आठ यात्रियों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें