फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Uriattack उड़ी पहुंची एनआईए की टीम ने दर्ज किया केस, हमले की जांच शुरू

Tue, 20 Sep 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
उड़ी पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद आतंकियों की साजिश और हमले से जुड़े पहलूओं की जांच करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी उड़ी पहुंच गए हैं । सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम आतंकी हमले से जुड़े तथ्यों और मौके से मिले सामानों की पड़ताल के लिए बीती शाम उड़ी पहुंची है । उड़ी हमले के बाद एनआईए ने केस दर्ज करते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है । 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनआईए के अधिकारियों ने हमले को आये आतंकियों से बरामद हुए सामान, मौके पर मौजूद ब्लड सैंपल, फिंगर प्रिंट और घटनास्थल की गहनता से जांच शुरू की है । एनआइए के अधिकारी उन रास्तों की भी जांच कर रही है जिसके सहारे आतंकी उड़ी में आर्मी के ब्रिगेड मुख्यालय तक पहुंचे थे । 

 
विज्ञापन

सबूतों को अमेरिकी फारेंसिक लैब में भेजने की तैयारी

आतंकियों से बरामद सामान - फोटो : PTI
सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम मिले सारे सबूतों के आधार पर साजिश का पता लगाने में जुटी है । एनआईए के अधिकारी अब सभी बरामद सामानों और मौके से मिले सबूतों को अमेरिकी फारेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर रही है जिससे इस फिदायीन हमले से जुड़े  सारे पहलूओं का पता चल सके । सेना के जवानों ने एनआईए को सर्च आपरेशन के दौरान बरामद जीपीएस, नक्शे और हथियार सौंप दिए हैं । 

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे । 18 जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। हमला सुबह लगभग चार बजे हुआ। सेना ने चार घंटे में ही चारों आतंकियों को मार गिराया। ये सभी पाकिस्तानी थे। जिनके पास से पाकिस्तानी सामान भी बरामद हुआ है। 
  NIA to send GPS & icon satellite set to US for forensic investigation to find out what route terrorists chose, when & how they entered area. — ANI (@ANI_news) September 20, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें