फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फंडिंग पर जांच के लिए NIA की टीम पहुंची श्रीनगर, तीन अलगाववादियों से पूछताछ

Fri, 19 May 2017 11:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कश्मीर में तनाव के हालात के बीच अलगाववादी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हुर्रियत को आतंकी संगठनों और पाकिस्तान की ओर से फंडिंग की बात सामने आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और नईम खान समेत दो अन्यों पर प्रारंभिक जांच के लिए दर्ज करते हुए जांच टीम को श्रीनगर भेजा है। 
विज्ञापन


एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग आपरेशन के बाद कश्मीर में हिंसा के लिए हुर्रियत को जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से फंडिंग होने की बात सामने आई है। इसी मामले में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, नईम खान और दो अन्यों से पूछताछ करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शुक्रवार को श्रीनगर पहुंची। 

हुर्रियत नेता गिलानी, नईम खान, जेकेएलएफ के बिट्टा कराटे और एक अन्य गाजी बाबा नामी अलगाववादी स्टिंग आपरेशन में साफ कबूल करते दिखे कि घाटी में स्कूल जलाने और हिंसा भड़काने के लिए वह पैसा लेते हैं। जांच एजेंसी ने इनके खिलाफ  एक प्रारंभिक केस दर्ज किया है। इसमेें एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसमें कश्मीर में हालात बिगाड़ने के लिए हुर्रियत नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद से धन लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासीन मलिक रिपोर्टर पर भड़के 

प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात करते यासीन मलिक - फोटो : File Photo
इसी स्टिंग आपरेशन पर प्रतिक्रिया लेने एक निजी चैनल की रिपोर्टर अपने कैमरामैन के साथ मायसूमा स्थित जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक के घर पहुंची तो उनके मुताबिक यासीन मलिक उन पर भड़क गए और उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और कैमरामैन के साथ भी बदसलूकी की। इस मामले में तुरंत अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रेस वार्ता बुलाकर कहा कि मैंने इस घटना में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बिना इजाजत यह रिपोर्टर मेरे बेडरूम तक कैसे घुस आईं। उन्होंने यह कहा कि जिनका स्टिंग हुआ है वे अपनी सफाई खुद देंगे। मैं क्यों  उनकी ओर से सफाई दूंगा। यासीन ने यह भी कहा कि एनआईए ने जांच शुरू कर दी है अगर मैं इसमें दोषी पाया तो मैं अपनी लड़ाई से पीछे हट जाऊंगा। यासीन मलिक ने कहा कि स्टिंग को अंजाम देने वाला शक्स उनके पास भी पहुंचा था।

धन के बदले जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिश
हुर्रियत नेताओं ने स्ंिटग आपरेशन में कबूल किया है कि धन लेने के बदले घाटी में हालात बिगाड़ रहे हैं। यानी जन्नत जैसी कश्मीर घाटी को जहन्नुम बनाने की साजिश रची जा रही है। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लोगों को पत्थरबाजी और स्कूल-कालेज और सरकारी इमारतों को जलाने और नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। छात्र-छात्राओं को उकसाया जा रहा है। उनके हाथों में किताबोें की जगह पत्थर थमाए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय ने स्ंिटग आपरेशन करने वाले चैनल से उक्त रिकार्डिंग की टेप मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें