फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हिलाल अहमद के घर में एनआईए का छापा, अमृतसर में 29 लाख रुपये के साथ हुआ था गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2020 03:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अप्रैल में गिरफ्तार किए गए एक ट्रक चालक के अवंतिपुरा स्थित घर में गुरुवार को छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए की एक टीम ने पुलवामा जिले के खांडायपोरा इलाके में हिलाल अहमद वगाय नाम के व्यक्ति के घर की तलाशी ली।   
विज्ञापन


हिलाल को इसी वर्ष अप्रैल में पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर में 29 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। सारे पैसे एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिए थे।

इसके बाद, एनआईए ने दावा किया कि गिरफ्तार हिलाल अहमद के कुख्यात रंजीत सिंह के साथ संबंध हैं। रंजीत सिंह को इसी साल मई में हरियाणा के सिरसा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

मालूम हो कि नार्को टेररिज्म के इस मामले में पिछले साल एनआईए ने मामला दर्ज किया था और उसी साल दिसंबर में 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा था कि एक जांच में यह तथ्य सामने आया था कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के लिए नार्कोटिक्स का व्यापार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें