फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA ने खंगाले टेरर फंडिंग के सबूत, छापेमारी के बीच लगे गिलानी मुर्दाबाद के नारे

Mon, 31 Jul 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेरर फंडिंग मामले में हुर्रियत के विधि प्रकोष्ठ के सदस्य देविंदर सिंह बहल के घर छापेमारी के बाद बख्शी नगर का पूरा इलाका भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। बहल और गिलानी के मुर्दाबाद के नारे लगे। 
विज्ञापन


बख्शी नगर में बहल के घर जब एनआईए की टीम जब फोर्स के साथ पहुंची तो मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घर के आस-पास मुहल्ले के लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग आपस में ही बात कर माजरा समझने की कोशिश करने लगे। आस-पड़ोस के लोग घरों की छतों तथा खिड़कियों से छापेमारी की कार्रवाई देखते रहे।

लोगों का कहना था कि वह जब यहां होता था तो मुहल्ले के लोगों से कम ही मिलता जुलता था। उसके वकील साथी जरूर आते थे। मुहल्ले के अन्य लोगों से मिलना जुलना कम ही था। कभी कभार पत्नी तथा बच्चों को साथ लेकर निकलता था। हालांकि, इलाके में सभी उसे जानते हैं। 
विज्ञापन


छापेमारी के  दौरान बख्शीनगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी भी मौजूद रही ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। खुफिया विभाग के लोगों का भी जमावड़ा रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें