फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में NIA खंगाल रही अलगाववादियों के बैंक खाते

Wed, 24 May 2017 10:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पिछले कई दिनों से एनआईए अलगाववादियों से पाक फंडिंग पर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने अलगाववादी नेताओं के बैंक खातों को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारियों द्वारा उन अलगाववादियों से उनकी बैंक खातों की जानकारी मांगी है, जिन पर घाटी में हालात को बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान की ओर से पैसा लेने का आरोप लगा है।

इससे पूर्व मंगलवार को एनआईए ने हुर्रियत नेता नईम खान से उन टेप के सिलसिले में पूछताछ की थी, जिसमें उसे पाकिस्तान से आतंकी संगठनों द्वारा पैसा लेने की बात कथित तौर पर कबूल करते देखा जा सकता है। इससे पूर्व बिट्टा कराटे और जावेद गाजी बाबा से भी पूछताछ की जा चुकी है और इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज इन्ह सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक स्टिंग ऑपरेशन में इन तीनों अलगाववादी नेताओं को घाटी में हालात बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान से पैसा लेने की बात को कबूल करते देखा गया। और इसके बाद से ही 19 मई से एनआईए की टीम घाटी में जांच के लिए पहुंची हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें