फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल हमले में एनआईए ने दायर की चार्जशीट, आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को बनाया था निशाना

Sat, 13 Feb 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
banihal car blast - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के मामले में हिजबुल आतंकवादी नवीद मुश्ताक शाह के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट फाइल की है। एनआईए ने शनिवार को स्पेशल एनआईए कोर्ट जम्मू में अनुपूरक चार्जशीट दायर की है।

विज्ञापन


अभियुक्त नवीद मुश्ताक शाह जम्मू-कश्मीर पुलिस का पूर्व-कांस्टेबल है। जहां से वह 2017 में हथियारों और गोला-बारूद के साथ फरार हो गया था। इसके बाद वह आतंकी सगंठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया और एक सक्रिय आतंकवादी बन गया।

मामला 30 मार्च 2019 का है। जिसमें रामबन जिले के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाते हुए सुरक्षाकर्मियों की हत्या और भारत सरकार के खिलाफ षड्यंत्र के इरादे से आतंकवादियों ने विस्फोटक से लदी सेंट्रो कार में विस्फोट किया था। इस मामले में एनआईए ने 15 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एनआईए ने पहले इस हमले में हिजबुल मुजाहिदीन के छह आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जानें टीआरएफ और आतंकी जहूर के बारे में, साथ ही वो हमला जिससे सिहर उठी थी घाटी, पीएम ने कही थी ये बात    
विज्ञापन


जांच में यह पाया गया है कि नवीद मुश्ताक शाह अन्य आतंकवादियों रियाज अहमद नाइकू, रईस अहमद खान और सैफुल्ला मीर के साथ बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की योजना और इसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था। मारे गए आतंकियों में से साहिल अब्दुल्ला भट, आदिल बशीर शेख और जुबैर अहमद वानी आईईडी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। साजिश में शामिल मारे आतंकवादियों के खिलाफ आरोप समाप्त कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर के तीन भाजपा नेताओं का हत्यारा गिरफ्तार, जानिए कौन था मास्टरमाइंड, बेहद खतरनाक थे उसके इरादे    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें