राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जंम्मू कश्मीर पहुंची हैं। जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर अनंतनाग में छापेमारी चल रही है। बता दें कि जिले में दो स्थानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई एक चल रही जांच का हिस्सा बताई जा रही है, जिसके तहत बिजबेहरा में एसआईकोप पर भी तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान, संबंधित पुलिस कर्मियों के साथ एनआईए की टीम ने संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली।
#WATCH अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की एक टीम ने CRPF और जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ अनंतनाग जिले में 2 जगहों पर रेड की। इसमें अधिक जानकारी का इंतजार है।