बहुचर्चित उधमपुर आतंकी हमले की चार्जशीट वीरवार को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत के जज किशोर कुमार के समक्ष पेश की जाएगी।
पांच अगस्त, 2015 को हुए आतंकी हमले के लगभग छह माह (177 दिन) बाद पेश हो रही भारी-भरकम चार्जशीट को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम बुधवार को नई दिल्ली से जम्मू पहुंची।
केस में पाकिस्तानी आतंकियों के संलग्न होने के कारण चार्जशीट पेश करने के पहले इसे दो बार गृह मंत्रालय को भेजा गया। जहां से अनुमति मिलने के बाद चार्जशीट जम्मू पहुंची। पूर्व में चार्जशीट 29 जनवरी को पेश की जानी थी, लेकिन एनआईए सूत्रों के अनुसार इसे 28 जनवरी को ही पेश किया जाएगा।