फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त डीएसपी दविंदर सिंह का सहयोगी ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, 7 दिन की रिमांड पर जम्मू लाया गया

Thu, 30 Apr 2020 05:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विज्ञापन

आतंकियों की मदद करने के आरोप में निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। ओजीडब्ल्यू को दक्षिणी कश्मीर से पकड़ा गया है।  

विज्ञापन


एनआईए के आईजी रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के रहने वाले तारिक अहमद मीर को गिरफ्तार किया है। मीर पर काफी लंबे समय से आतंकियों को मदद मुहैया करवाने का आरोप है। मीर निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के संपर्क में भी था। 

अधिकारी के मुताबिक डीएसपी से पूछताछ के दौरान मीर का नाम भी सामने आया था और काफी समय से एनआईए उसकी तलाश में थी। मीर को 7 दिन की रिमांड पर जम्मू ले जाया गया है। यहां एनआईए के अधिकारियों की एक विशेष टीम उससे पूछताछ कर उसके और डीएसपी के संबंधों की जांच करेगी। इतना ही नहीं मीर के अन्य लोगों व अधिकारियों के साथ संपर्क का भी पता लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 11 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डीएसपी दविंदर सिंह को उस समय श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरफ्तार किया था जब वह अपने साथ आतंकी नवीद, रफी और इरफान को जम्मू ले जा रहा था। दविंदर सिंह श्रीनगर एयरपोर्ट पर एंटी हाइजैकिंग विंग में था। उसकी गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने कई जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तारियां की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें