जम्मू। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेत ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी न सिर्फ उनके लिए बल्कि कश्मीर के लिए भीं काफी खास रही थी। 28 सितंबर 1973 के सिनेमा घरों में रिलजी हुई इस फिल्म का जुडाव कश्मीर घाटी से ऋषि कपूर इस दुनिया से चलने जाने के बाद भी है। फिल्म बॉबी के नाम पर कश्मीर के गुलमर्ग में एक हट का नाम बॉबी हट रखा गया था। इस हट में उनकी फिल्म का गाना हम तुम एक कमरे में बंद हो जाएं फिल्माया गया था। यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी। कपूर्स परिवार को कश्मीर घाटी के खुबसूरत वादियों से पूरा कनेक्शन रहा है। ऋषि कपूर ने कश्मीर में अपनी 15 फिल्मों की शूटिंग की है, जिसमें बॉबी उनकी पहली फिल्म थी। 2015 में 23 वर्ष कश्मीर आने पर ऋषि कपुर ने कहा था कि हमारे खानदान का कश्मीर की मिट्टी से रिश्ता है, में हमेशा इसका कर्जदार रहूंगा चांदनी, हिना फिल्म की शूटिंग भी कश्मीर में हुई है। यह वह जगह जिसने मुझे बनाया, जो कुछ भी मैं आज हूं यहा से ही शुरू किया था। ऋषि को याद करते बॉबी सबसे पहले याद आती है और बॉबी से बॉबी हट जो आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षणा का केंद्र बना हुआ है। उनकी यह फिल्म कश्मीर के इकलौते सिनेमा हॉल पैलेडियम में कई हफ्ते चली थी। ऋषि कपुर ने 1972 से 1988 के बीच कश्मीर में 15 फिल्मों की शूटिंग की। ऋषि कपूर की मौत की खबर आई तो सोशल मीडिया उनकी फिल्मों और अभिनय को याद किया जा रहा है। इसमें बॉबी हट में फिल्माया गाना हम काफी सुना और देखा जा रहा है। 2015 में जब वह कश्मीर आए थे तो उन्होंने बॉबी हट में अपनी फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया था।