फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनएचपीसी के सीएमडी ने परखी प्रगति

विज्ञापन
विद्युत परियोजनाओं की प्रगति जानने के लिए पहुंचे प्रबंध निदेशक व अन्य अ​धिकारी। पीआरओ - फोटो : Archive
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किश्तवाड़। चिनाब नदी के पानी से जलविद्युत परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता तथा निदेशक (परियोजना) संजय कुमार सिंह ने दौरा किया। चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की। एनएचपीसी नेतृत्व ने साफ शब्दों में सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल बढ़ाकर तय समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता व वरिष्ठ अधिकारियों का यह तीन दिवसीय दौरा 5 से 7 जुलाई तक चला। शीर्ष अधिकारियों ने डांगडूरू स्थित पकल दुल बांध स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सिविल कार्यों का जायजा लिया। इसके तुरंत बाद टीम क्वार जलविद्युत परियोजना पहुंची, वहां टीआरटी आउटलेट ब्रिज का उद्घाटन करते हुए टेल रेस टनल आउटलेट ब्रिज का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें