कश्मीर में मोबाइल फोन और इंटरनेट के बाद प्रेस की आजादी पर हमला किया गया। श्रीनगर में लोकल केबल और अखबारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीती रात श्रीनगर में प्रशासन ने लोकल अखबारों के दफ्तरों पर छापेमारी कर अखबारों को छपने से रोक दिया।
छपे अखबारों को जब्त कर दफ्तरों से कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। राइजिंग कश्मीर के एडिटर इन चीफ शुजात बुखारी के अनुसार यह प्रेस की आजादी पर बड़ा हमला है। ऐसी चीजों से कोई समाधान नहीं निकल पाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह सवेरे हमारी गाडि़यां जब्त की गईं। अगर हमें पहले ही बता दिया गया होता तो हम अखबार भेजते ही नहीं।
प्रतिबंध के खिलाफ पत्रकारों ने प्रेस कालोनी के बाहर धरना देकर प्रेस की आजादी की आवाज बुलंद की। उनके हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी थीं। धरना देने वालों में सुजात के साथ ही बशीर मंजर, मसूद हुसैन शामिल थे। यही हाल श्रीनगर में चल रहे केबल ऑपरेटरों का भी है।