फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में नगर निगम चुनाव की हलचल शुरू

Fri, 02 Jan 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक समाप्त होने के बाद अब नगर निगम चुनाव करवाने की घडि़यां नजदीक आ गई हैं। नगर निगम का अमला और चीफ इलेक्टोरल चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


2005 में जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन के चुनाव हुए थे। 71 वार्डों में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को कारपोरेटर नियुक्त किया गया था। 2010 तक नगर निगम का कार्यकाल था। इसके बाद नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने निगम के चुनाव करवाने में रुचि नहीं दिखाई।

हालांकि, चीफ इलेक्टोरल समय-समय इलेक्शन सेल से लिस्टों को दुरुस्त करवाते रहे। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन निकलने का इंतजार करते रहे। इंतजार खत्म हो गया, लेकिन चुनाव नहीं हो सका। विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निगम में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। इलेक्शन सेल से बूथ लेवल अफसरों को वोटर कार्ड बांटने के लिए दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के सेक्रेटरी नरेश कुमार के मुताबिक नई बनने वाली सरकार के चीफ इलेक्टोरल के माध्यम से उन्हें नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद सीईओ के निर्देशानुसार वह नगर निगम के चुनाव करवाने की तैयारियों में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें