सितंबर महीने में श्रीनगर में आई बाढ़ में जिन सरकारी विभागों के रिकार्ड को क्षति पहुंची है, खासतौर से एडहाक, कांट्रेक्चुअल और कंसोलिडेटिड कर्मचारियों का जो रिकार्ड खराब हुआ है, उसे नये सिरे से तैयार कर इम्पावरमेंट कमेटी को भेजने के लिए कहा गया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है।
वित्त विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कोड आर महमूद की ओर से जारी किये गए आदेश के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों ने एडहाक, कांट्रेक्चुअल और कंसोलिडेटिड के मामलों को जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज (विशेष प्रावधान) अधिनियम 2010 के अंतर्गत नियमित करने के लिए स्पेशल सेल के समक्ष जांच को भेजा था।
श्रीनगर में बाढ़ की वजह से रिकार्ड क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस वजह से सभी प्रशासनिक विभागों को ऐसे सभी मामलों की सूचना और दस्तावेज नये सिरे से वित्त विभाग के स्पेशल सेल को भेजने के लिए कहा गया है। इस आदेश को जरूरी बताया गया है, ताकि उक्त कर्मचारियों को नियमित करने का काम तेजी से शुरू हो सके।