फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर पर पोस्टर बढ़ा रहा विवाद

Sun, 30 Nov 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के दीवारों पर लगने वाले पोस्टर विवादों को न्योता दे रहे हैं। एक प्रत्याशी के पोस्टर पर दूसरे राजनीतिक दल के प्रत्याशी का पोस्टर और उसके ऊपर फिर तीसरे और फिर चौथे। इसे लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में हर रोज तीखी तकरारें हो रही हैं।
विज्ञापन


पोस्टर लगाने की होड़ में जमकर खुन्नस निकाली जा रही है। ऐसी घटनाएं हर रोज एक नये विवाद को न्योता दे रहीं हैं। कुछ विवाद तो स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बीच सुलझा लिए जा रहे हैं, लेकिन कुछ थानों तक पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग के पास भी शिकायतें आ रही हैं।

यूं तो विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों और विभिन्न दलों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है और बहुत से ऐसे नियम हैं, जिससे उनके प्रचार पर नजर रखी जा रही है। नियमों के तहत चुनाव प्रचार पर सख्ती से अमल करने के निर्देश हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो, लेकिन आयोग की तरफ से एक पोस्टर पर दूसरे प्रत्याशी के पोस्टर लगाने पर कार्रवाई का कोई नियम नहीं।
विज्ञापन


आयोग के पास शिकायतें पहुंचने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जिसका प्रत्याशी और उनके समर्थक खूब फायदा उठा रहे हैं। खुन्नस निकालने और प्रचार के लिए एक पार्टी का समर्थक दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के पोस्टर पर अपना पोस्टर चिपका रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में तकरारें बढ़ रही हैं।

कुछ दिन पहले पोस्टर को लेकर ही कठुआ में कांग्रेस और पीडीपी के बीच जमकर बवाल हुआ। पीडीपी प्रत्याशी के बेटे ने कांग्रेस प्रत्याशी के घर में घुसकर गोलियां तक चला दीं। यहां भी विवाद दीवार पर पोस्टर लगाने को हुआ। ऐसे ही विवाद हर रोज हो रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें