फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज इलाकों के लिए ईवीएम के साथ टीमें रवाना

Sun, 30 Nov 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर और पुंछ में कई ऐसे पोलिंग स्टेशन हैं, जहां पहुंचने में दो दिन का समय लगता है। इसके लिए बीएलओ और कर्मचारियों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने कई टीमों को रविवार को चुनाव से दो दिन पहले ही पोलिंग स्टेशन की तरफ रवाना कर दिया। सभी कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर को रवाना हुए।
विज्ञापन


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। नियम अनुसार चुनाव से एक दिन पहले कड़ी सुरक्षा के बीच टीमों को ईवीएम के साथ मतदान केंद्र की तरफ रवाना किया जाता है, लेकिन जिन दूरदराज ग्रामीण इलाकों में पहुंचने के लिए लंबा सफर पैदल तय करना पड़ता है, वहां के लिए बीएलओ और कर्मचारियों को दो दिन पहले रवाना कर दिया जाता है।

रविवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उधमपुर, रियासी और पुंछ के लिए टीमों को दो दिन पहले रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले तो बीएलओ और कर्मचारियों ने संतुष्टि के साथ ईवीएम की जांच की। जांच के बाद सभी वाहनों में सवार होकर सुरक्षा बलों के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह सभी टीमें सोमवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। रविवार की रात इन टीमों को किसी सुरक्षित स्थान पर गुजारनी है और सोमवार की सुबह सभी फिर से अपना सफर शुरू करेंगे। सोमवार को जहां तक सड़क होगी, वहां तक इनको वाहन में सफर करना है और फिर सभी ईवीएम साथ लेकर पैदल सफर करके मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और अपना काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें