फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बालटाल नहीं पहुंचा श्रद्धालु का जत्था

Sat, 18 Jul 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पावन अमरनाथ यात्रा के दौरान शनिवार को 7,255 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन किए। पहलगाम से यात्रा बिना किसी खलल के जारी रही जबकि बालटल से कुछ ही श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आगे बड़े।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यात्रा के दोनों मार्गों से करीब 8,274 श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। यात्रा स बंधित एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार परिक मार्ग पहलगाम से यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी है जबकि बालटल आधार शिविर दूसरे दिन भी को जथा नहीं पहुँच पाया।

उन्होने यह भी जानकारी दी कि जो भी यात्री बालटल से यात्रा करने के लिए पंजीकृत थे उन्हे पहलगाम मार्ग से यात्रा करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होने आशा जताई कि जल्द श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग खुलने पर बालटल से जथा रवाना किया जाएगा।  
विज्ञापन

           
पहलगाम के नुनवन आधार शिविर से पैदल यात्रा करने वाले कुल 7,666 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए जिनमें 5,895 पुरुष, 1,643 महिलाएं, 25 बच्चे और 103 साधू थे जबकि चॉपर सुविधा से कुल 280 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढे। वहीँ बालटल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा पर जाने वालों की सं या केवल 280 के करीब थी।

गौरतलब है की 2 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ जी यात्रा के दौरान पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के प्राकृतक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन करने वाले बाबा के भक्तों का आंकड़ा 2,39,026 पहुँच चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें