फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहराज-उल-आलाम की तैयारियों जोरों पर

Mon, 11 May 2015 11:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मेहराज-उल-आलम के पवित्र अवसर पर श्रीनगर की दरगाह आसार-ए-शरीफ हजरतबल का दौरा किया, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को हजरतबल दरगाह की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए विस्तृत योजना बनाने के लिए कहा, जो केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके समक्ष स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण मंत्री आसिया नक्श भी थी। मुफ्ती ने दरगाह को आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि दरगाह देखने हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने यहां आने वालों को हर सुविधा प्रदान करवाने के भी विभागों को निर्देश दिए।

साथ ही दरगाह के बाग बगीचों को भी सुधारने को कहा, ताकि सुंदरता और बढ़े। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मेहराज-उल-आलाम के अवसर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करने की भी बात कही। वहीं श्रीनगर शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शहर का दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान वह इमामबाड़ा, शमशुद्दीन इराकी की दरगाह, बाबा मजार, सनगरमाल शापिंग कांप्लेक्स, चिनार बाग, अमर सिंह क्लब, ओल्ड जीरो ब्रिज, श्रीनगर क्लब, एसपीएस म्यूजियम और टैगोर हाल गए। उनके साथ कई मंत्री और आला अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें