फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फंसा गुरुद्वारा चुनाव का नामांकन

Thu, 18 Jun 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव के लिए माहौल अभी से गरमाने लगा है, क्योंकि चुनाव लड़ने के लिए जिन लोगों ने नामांकन भरे हैं, उनमें से कुछ लोगों के नामांकन भरने पर यह कहते हुए विवाद बन गया है कि उनके दो जगह वोट बने हैं, ऐसे में एक उम्मीदवार का दो जगह वोट होने के कारण उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन अन्य उम्मीदवारों के नामांकन भरने पर भी आपत्ति दर्ज करवाई गई है, जिस पर एसीआर जम्मू ने रामबन के उच्चाधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव आठ जुलाई को होगा, जिसके लिए 19 जून को नाम वापस लेने का आखिरी दिन तय किया गया है।

त्रिंगला बी बटोत से उम्मीदवार जसबीर सिंह और उनके समर्थक जेएस दत्ता का आरोप है कि जिन चार उम्मीदवारों ने दूसरे जिलों में एसजीपीसी चुनाव के लिए नामांकन भरा है, वे मूलरूप से जम्मू के रहने वाले हैं। उनके जम्मू में अभी तक वोट हैं। नियम के मुताबिक एक व्यक्ति का दो जगह पर वोट कई भ्रांतियां पैदा करता है।
विज्ञापन


सिंह और दत्ता ने बताया कि सेक्टर-6 गुरु नानक नगर निवासी प्यारा सिंह बर्थल बटोत एस नंबर-2 बटोत से उम्मीदवार खड़े हैं, उनका जम्मू में 167 361 नंबर वोट है, जिसकी जांच के बाद एसीआर रामबन ताहिर ने उनका नामांकन रद्द कर दिया।

उक्त के मुताबिक बटोत-सी से नामांकन भरने वाले बिक्रम सिंह, त्रिंगला-बी बटोत से नामांकन भरने वाले गुरमीत सिंह और तीर्थ सिंह तीनों रायपुर सतवारी के रहने वाले हैं। इनके वोट जम्मू में होने की आपत्ति जताते हुए जसबीर सिंह और जेएस दत्ता ने एसीआर जम्मू और एसीआर रामबन से मामले में जांच की मांग की है।

प्यारा सिंह का नामांकन रद्द: एसीआर रामबन  
रामबन के सहायक आयुक्त (राजस्व) ताहिर के मुताबिक जांच करने के बाद प्यारा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा इलेक्टोरल लिस्टों में नाम होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। फिर भी उन्होंने सभी के स्टेट सब्जेक्ट जांचें हैं, जो कि उनके उम्मीदवार खड़े होने वाले जिले से ही हैं। इसके अलावा आपत्ति दर्ज करवाने वाले दिन निकल जाने के बाद आपत्ति दर्ज करवाने आए थे, जिस कारण उनकी आपत्ति को स्वीकारा नहीं जा सकता है।

मामले के लिए लिखा: एसीआर शेर सिंह  
जिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए बतौर रिटर्निंग अफसर सहायक आयुक्त (राजस्व) शेर सिंह के मुताबिक मामला रामबन से संबंधित है। इसलिए उन्होंने रामबन से रिपोर्ट मांगी है, उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें