फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जीतने वाले उम्मीदवार की भी जमानत हुई थी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत भले ही जो हो, लेकिन चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कोई कमी नहीं होती। यही कारण है कि जिन उम्मीदवारों की जमानत जब्त होती है, उनकी संख्या काफी होती है।
विज्ञापन


2008 में हुए विधानसभा चुनाव में 91 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। इनमें राजोरी विधानसभा क्षेत्र से खड़े होने वाले सभी 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इनमें विजयी रहे शब्बीर अहमद खान भी शामिल हैं। कोई भी उम्मीदवार कुल मतदान 73,469 का 1/6 मत हासिल नहीं कर पाया।

पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखे जाए तो रियासत में कुल 1354 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें से 1228 की जमानत जब्त हो गई थी। जमानत जब्त करवाने वालों में 1105 पुरुष और 56 महिला उम्मीदवार थीं। हालांकि मतदान का औसत देखा जाए तो पुरुषों ने 63.28 फीसदी और महिलाओं ने 58.86 फीसदी ने मतदान किया था।
विज्ञापन


जहां तक एक विधानसभा में सर्वाधिक उम्मीदवारों के उतरने का सवाल है, उसमें जम्मू वेस्ट क्षेत्र रहा। यहां कुल 30 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इसके अलावा सोनावार और आमिरा कदल में 25-25, सोपोर में 24 और बनिहाल, राजोरी, नगरोटा व बिश्नाह में 23-23 उम्मीदवार थे। जबकि नोबरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार मैदान में उतरे। इसके अलावा लेह, कारगिल और जांसकार में 5-5 उम्मीदवार रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

पढ़‌िए, सबसे अध‌िक उम्मीदवारों वाली सीटें

कश्मीर संभाग से सर्वाधिक उम्मीदवार
सोनावर में    25
आमिरा कदल    25
सोपोर    24
सोनावार    22
अनंतनाग     22

जम्मू संभाग से सर्वाधिक उम्मीदवार

जम्मू वेस्ट    30
बनिहाल    23
राजोरी     23
नगरोटा    23
बिश्नाह    23
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें