फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर कालेज स्पर्धा, एक में कई प्रतियोगिताएं

Sat, 20 Sep 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेजों में रौनक लौटने के साथ ही आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रही अंतर कालेज खेल स्पर्धाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें नए शेड्यूल में अब एक ही दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें पुराने शेड्यूल की प्रतियोगिताएं भी निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं, कश्मीर में बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद अंतर डिवीजन खेल स्पर्धाओं पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंतर जोनल और डिवीजन स्तर की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित की गई हैं। नवंबर माह में सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते अंतर कालेज स्पर्धाओं को निर्धारित शेड्यूल में आयोजित करना चुनौती बना है।

पहले ही बाढ़ के चलते ये प्रतियोगिताएं लगातार आगे खिसकती रही हैं। आगामी दिनों में आयोजित हो रही इन प्रतियोगिताओं में वाकओवर के अधिक हावी रहने के आसार हैं। इसका बड़ा कारण सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों में विद्यार्थियों का जुटना है।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार अंतर कालेज स्पर्धाओं को आगे नियमित शेड्यूल के मुताबिक आयोजित करवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। अगर किन्हीं कारण कोई प्रतियोगिताएं अब स्थगित होती हैं तो उन्हें दोबारा करवाना काफी मुश्किल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें