फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ सरकारी आंकड़ों में ही महंगाई घटी

Tue, 06 Jan 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में नई सरकार बनने के बाद भले ही सरकारी आंकड़ों में महंगाई की दर कम हुई है, लेकिन हकीकत यह है कि तमाम आवश्यक सामानों की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। पिछले एक माह में जहां दाल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, वहीं तमाम सब्जियों ने लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटने के बावजूद माल भाड़े में कोई कमी नहीं होने से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। रियासत की सबसे बड़ी होलसेल अनाज मंडी वेयरहाउस के दाल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट कीर्ति गुप्ता के अनुसार पिछले एक माह में दाल की कीमतों में 800 से 1000 रुपये क्विंटल का इजाफा हुआ है।

इसका मुख्य कारण खराब मौसम से उत्पादन कम होना है। इसके अलावा देश में दालों की कमी को पूरा करने के लिए चीन, आस्ट्रेलिया और रंगून से आयात किया जाता है। डालर की कीमत बढ़ने से आयातित दालों में भी उछाल आया है। आने वाले समय में भी इसमें राहत के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


यही हाल सब्जियों का है। ज्यादातर सब्जियों की कीमत आसमान पर है। खुदरा बाजार में भिंडी 70 से 75 रुपये, मटर 50 से 60 रुपये, गोभी 35 से 40 रुपये, प्याज 25 से 30 रुपये, टमाटर 50 से 55 रुपये बिक रहा है। नया आलू बाजार में आने के बाद काफी सस्ता रहता है, लेकिन वह भी 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


दाल की कीमतों में उछाल
दाल         दिसंबर-2014    जनवरी-2015
चना दाल     35-40 रुपये    45-48 रुपये
मूंग साबूत    85-87 रुपये    95 से 97 रुपये
मा साबूत     65-80 रुपये    75-90 रुपये
मूंग धूली     90-94 रुपये    104-108 रुपये
अरहर दाल    75-83 रुपये    78-87 रुपये
नोट- यह कीमत प्रति किलोग्राम होलसेल मंडी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें