फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर

Sun, 03 Aug 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के शुरुआत के साथ कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा के बाधित होने का सिलसिला बरकरार है। हालात ऐसे हैं कि पिछले पंद्रह दिन में कुछ ही घंटों के लिए हेलीकाप्टर उड़ान भर सका है। कभी बारिश तो कभी त्रिकुटा पहाड़ियों के धुंध में लिपटे रहने से यह सेवा ठप रह रही है।
विज्ञापन


रविवार को भी त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध रहने के कारण चॉपर नहीं उड़ सका। उधर, पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक 25 हजार के करीब भक्त पंजीकरण के बाद भवन को प्रस्थान कर चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था।

सुबह तड़के ही एक ओर हेलिपैड पर आनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं का हजूम था तो वहीं त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध छाने से हेलिकाप्टर सेवा नहीं बहाल हो सकी। ऐसे में जैसे-जैसे यात्रियों के बुकिंग का समय गुजरता जाता, यात्री विकल्प के रूप में घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने के प्रयास में लग जाते। देर शाम तक धुंध ने कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन


भवन से मिली जानकारी अनुसार वहां पर यात्रियों को दर्शन के लिए अधिक देर इंतजार तो नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन बीच-बीच में होने वाली बूंदाबांदी भक्तों को जरूर परेशान करती रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें